






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। बीती रात करीब 10 बजे गांव ठुकरियासर के नजदीक स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में एक गम्भीर घायल सहित दो ट्रेलर सवार घायल हो गए।
स्टेट हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार चालक व परिचालक घायल हो गए। मौके से पुलिस व आपणो गांव सेवा समिति को सूचना दी गयी। एम्बुलेंस लेकर सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल स्टाफ ने घायल 30 वर्षीय राकेश निवासी बनाड़ा, तारानगर व कादिर अनवर को तत्परता से ईलाज दिया गया। क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए आप जुड़े रहें लाखों पाठकों के भरोसेमंद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..









