July 16, 2026
IMG-20260716-WA0055

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ पीहर से ससुराल के लिए रवाना हुई और लापता हो गई। परेशान पिता ने थाने पहुंच पुलिस से बच्चों सहित बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। गांव देराजसर में अपने पीहर के घर से अपने ससुराल बीकानेर जाने के लिए रवाना हुई विवाहिता अपने तीन बच्चों के लापता हो गई है। विवाहिता के पिता मोहनराम ने सेरूणा पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी मोहनराम ने पुलिस को बताया कि उसकी विवाहिता पुत्री 33 वर्षीय सुमन गर्मियों की छुट्टियों में अपने बच्चों के साथ पीहर आई हुई थी। गत 13 जुलाई को वो अपने तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल बीकानेर के लिए रवाना हुई थी। अगले दिन अपनी बेटी को फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इस पर उसके देवर बीरबल राम को फोन किया तो पता चला कि सुमन अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची ही नहीं। इस पर सभी रिश्तेदारों और पहचान वालों से संपर्क किया। लेकिन बेटी और दोहिता-दोहिती का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि उसका उसका दोहिता पांच साल का है और दोनों दोहिती नौ और सात साल की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।