






8 सितंबर को रवाना होगा द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति के बैनर तले आगामी 8 सितंबर को दोपहर सवा तीन बजे धूमधाम से रवाना होगा। संघ सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बताया कि संघ रवानगी से पहले कालूबास के रामदेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व ज्योत की जाएगी। भव्य शोभायात्रा के साथ संघ की यात्रा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संघ सदस्यों ने आपस में विभिन्न दायित्व वितरण किए व संघ की व्यवस्थाओं संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। संघ सदस्यों ने बताया कि संघ में शामिल होने के लिए पदयात्रियों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। संघ में शामिल होने के इच्छुक यात्री 9529097200 या 9461122681 पर संपर्क कर अपना लिखवा सकता है।
8 सितम्बर को रवाना होगा आपणो संघ ध्वजा बंध धारी, रूणिचा पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो संघ ध्वजा बंध धारी, रूणिचा पैदल यात्री संघ आगामी 8 सितम्बर 2026 को शाम 5 बजे उपजिला अस्पताल के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रवाना होगा। संघ की ये चतुर्थ पदयात्रा होगी और विशेष ज्योत आरती के बाद भव्य शोभायात्रा के साथ संघ की रवानगी होगी। संघ अध्यक्ष केके जांगिड़ ने बताया कि इस वर्ष संघ दस दिवसीय पदयात्रा करेगा। यात्रा में अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को शामिल किया जाएगा व यात्रियों का पंजीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु अपना पंजीकरण 9983260304 या 9785108344 पर संपर्क कर करवा सकते है। संघ के मुख्य संरक्षक बबलू माली ने बताया कि यात्रा सिमित सदस्यों के साथ अनुशासित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जाएगी। कोषाध्यक्ष जयदयाल बिहानी ने बताया कि संघ सदस्य लिच्छुराम प्रजापत, रोधश्याम जांगिड़, प्रकाश महिया से संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है। संघ के सदस्य मुकेश तांवणिया ने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, आवास, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है। क्षेत्रवार पंजीकरण की जिम्मेदारी पुन्दलसर में लाल सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह, बिंझासर में राजू सारस्वत, शंकर मिल एवं बजरंग सारस्वत तथा तोलियासर, रेवाड़ा एवं ठुकरियासर में गोरखनाथ, भवानी सिंह, प्रभु सिंह एवं विनोद सुथार को दी गई है।









