






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बाप-बेटे समेत तीन की हत्या कर दी। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली के सुरजनवाली गांव में गुरुवार दोपहर 1:20 बजे वारदात हुई है।
खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने बताया- मरने वालों में अलीशेर पुत्र अब्दे खां, करीम खां पुत्र जिंदू खां और जिंदू खां पुत्र याकूब खां है। पुलिस के अनुसार दो मृतक खारवाली के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक अन्य सुरजनवाली गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। विवाद की वजह लड़की के रिश्ते को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। संघर्ष के दौरान चाकू और कैंची का इस्तेमाल किया गया।









