






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। दिवंगत कॉमरेड बंशीलाल मील की प्रथम पुण्यतिथि पर 18 जुलाई को अटल सेवा केंद्र, टेऊ सूडसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मील को श्रद्धाजंलि के साथ शनिवार सुबह 9 बजे होगा।
आयोजकों ने बताया कि दिवंगत बंशीलाल मील की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता के लिए प्रयास करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करना है। आयोजक मील परिवार व ग्रामीणों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। आयोजक मंडल ने कहा कि रक्तदाता द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होता है। वहीं स्वस्थ व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी नियमित रूप से रक्तदान करने की सलाह दी जाती है। आयोजकों द्वारा शिविर के सफल संचालन के लिए युवाओं की टोलियों को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी देने के साथ ही विभिन्न तैयारियां की जा रही है।









