July 16, 2026
44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती दो दिन से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर परेशान हो गए है। लापता युवती के 19 वर्षीय छोटे भाई ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से युवती की तलाश कर लाने की गुहार लगाई है।
घटना कल्याणसर नया में हुई। गांव की रोही में स्थित खेत की ढाणी 14 जुलाई 2026 की रात को भोजन के बाद नानूराम का परिवार सो गया। सुबह जब पांच बजे घर के लोग उठे तो युवती ढाणी में नहीं मिली। परिजनों ने आस पास की ढाणियों व रिश्तेदारों के यहां तलाश के प्रयास किए परंतु वे विफल हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले जी जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम के सुपुर्द कर दी है।