






डॉ राजेंद्र स्वामी ने पदभार ग्रहण किया, फूलमालाओं से किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में उपनिदेशक पद पर डॉ राजेंद्र स्वामी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। डॉ स्वामी ने सरकारी योजनाओं का लागू कर आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने व पशुओं के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली लागू करवाने के प्रयास करने की बात कही। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने फूलमाला पहनाकर डॉ स्वामी का स्वागत किया। इस मौके पर कमल जोगी, बालकिशन पारीक, व चिकित्सालय स्टाफ रामसिंह, अजय सैनी, पेमाराम गादोरा, संगीता स्वामी, राकेश, अजीत ज्याणी, सुमित पूनियां, भुवनेश्वर स्वामी सहित चिकत्सालय के स्टाफ व अन्य लोगों ने भी डॉ स्वामी का स्वागत किया।

बाबा रामदेव रामा सेवा समिति की बैठक में 25वीं फेरी की तैयारियों पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति सदस्यों की मंगलवार को आड़सर बास के रामदेव मंदिर में बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष गोविंद प्रजापत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी 25वीं पैदल यात्रा व संघ के रजत जयंती वर्ष में समारोह पूर्वक मनाए जाने के बारे विस्तार से जानकारी दी। कोषाध्यक्ष ने मनसुख, उपाध्यक्ष बगतावर सिंह, गंगासिंह, सचिव मांगीलाल पारीक ने कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्ताव दिया व सदस्य चिरन प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, राधेश्याम प्रजापत, गणेश, कालूसिंह, सुनील सहित उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अलग अलग दायित्व लिए। सभी सदस्यों ने सहयोग के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने का संकल्प लिया।

राजकीय कॉलेज में व्याख्यान माला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान महिला नीति 2021 के तहत बुधवार को सरकारी कॉलेज में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य निशा सोडा ने बालिकाओं को पोषण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता और योग ध्यान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विषय पर विस्तृत सूचना दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ महावीरनाथ ने विद्यार्थियों को योग व पोषण के बारे में बताते हुए आज से ही हैल्दी डाइट फॉलो करने की बात कही।










