






मोमासर में बादूदेवी की रूकी हुई पेंशन हुई पुन: चालू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2026। ग्राम सेवा शिविर में मोमासर आयोजित ग्राम सेवा शिविर में 74 वर्षीय बुजुर्गा बादूदेवी की 6 माह से बंद पड़ी पेंशन पुन: चालू की गई। शिविर में भंवरलाल, मदनलाल, थानाराम, परतुराम, समदाराम, कालूराम, हरिराम के खातों का विभाजन किया गया। वहीं रतनाराम, ओंकारमल, सुमित्रा, पांचीलाल, अशोक, शंकरलाल, भागुराम, कुनणाराम के खातों में नाम शुद्धिकरण की गई। शिविर में 10 पट्टे जारी किए गए। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना में 20 पॉलिसियों का वितरण किया। अनेक किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई व विभिन्न योजनाओं में आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग ने 8 परिवारों की केवाईसी की गई। वहीं राजीविका द्वारा स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। जिसमें कलस्टर मैनेजर शोभा देवी व बैंक सखी बेबी कंवर को बनाया गया। परिवाहन विभाग ने रियायती यात्रा पास के लिए 24 आवेदन लिए। आयुर्वेद विभाग के डॉ जगदीश चौधरी ने ग्रामीणों को जीवनशैली जनित रोगों से बचाव, मौसमी बीमारियों से बवाच, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। शिवालय बास में वार्ड 9 के निवासी जगदीश, गोपाल, रमेशसिंह, शिवकुमार, बाबूलाल, संजय सहित अनेक वार्डवासियों ने वार्ड की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

सत्तासर में आपसी सहमति से किए खाता विभाजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में आपसी सहमति से किए खाता विभाजन कर ग्रामीणों को राहत दी गई। खाता विभाजन होने पर अशोक कुमार, पवन कुमार, मेहतादेवी, राजूराम, संतोष का खाता विभाजन किया गया। वहीं भेराजराम व मैनादेवी के खाते का भी आपसी सहमति से विभाजन करवाया गया। इन परिवारों ने प्रशासन व राजस्व विभाग का आभार जताया। शिविर में 10 पट्टे जारी किए गए वहीं वीबी जी रामजी योजना में 10 जॉब कार्ड जारी किए गए। शौचालय निर्माण के लिए 17 आवेदन लिए गए। यहां उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि कार्मिक मौजूद रहें।










