July 13, 2026
WhatsApp Image 2026-07-13 at 19.28.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। बदलते शैक्षणिक परिवेश में प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक, सहज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरदारशहर रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम जयपुर पब्लिक स्कूल में आधुनिक शिक्षण विधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में प्ले ग्रुप से द्वितीय कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि किंडरगार्टन (Kindergarten) पद्धति, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, लर्निंग बाय डूइंग, फोनेटिक्स आधारित अंग्रेजी शिक्षण, स्टोरी टेलिंग, राइम्स, चित्र एवं शिक्षण सामग्री (टीएलएम) तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। इससे बच्चों में भाषा, संचार कौशल, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का स्वाभाविक विकास होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अनुभवी एवं ममतामयी मदर टीचर्स बच्चों की आयु और सीखने की गति के अनुरूप व्यक्तिगत ध्यान देकर शिक्षण कार्य करती हैं। रंगीन एवं आकर्षक स्मार्ट कक्षाओं में बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जहां वे खेल-खेल में नई बातें सीखते हैं और विद्यालय आने के प्रति उत्साहित रहते हैं। वहीं विद्यालय परिसर में हरियाली से युक्त खुला वातावरण, सुरक्षित खेल क्षेत्र, विभिन्न प्रकार के झूले तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक एवं सुरक्षित बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय की परिवहन सुविधा सुरजनसर, आड़सर, लिखमादेसर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, बाना, रिड़ी, जैसलसर एवं बेनीसर सहित आसपास के अनेक गांवों तक संचालित की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय रहते अपने नन्हें मुन्नों का प्रवेश सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए बताया कि प्ले ग्रुप, नर्सरी, यूकेजी, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा में सीमित सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन कौशल से भी समृद्ध बनाना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों के लिए विभिन्न खेल सामग्री रखी गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षाओं को रंग बिरंगे रंगो से कलात्मक रूप से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा आधुनिक पद्धति से शिक्षण करवाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल का परिसर हरियाली से आच्छादित, विभिन्न झूले, खेल मैदान से युक्त है, वहीं बसों द्वारा सुरक्षित आवागमन की सुविधा दी जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल परिसर पूरी तरह से हरा भरा कर बच्चों को प्राकृतिक माहौल दिया जा रहा है।