July 13, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। हरियाणा के पानीपत से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक भटकते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया। इस युवक को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवादारों ने उसके परिवार से मिलवा दिया।
हरियाणा के पानीपत का 32 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर इरफान श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया। परिजन उसकी लोकेशन निकलवा कर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। परिजनों का संपर्क डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवादारों से हुआ। परिजन युवक की तलाश में यहां से दिल्ली की ओर चले गए। ट्रस्ट के सदस्यों ने युवक की तलाश जारी रखी। ट्रस्ट के आमिर ने बताया कि शनिवार दोपहर से इस युवक की तलाश के लिए अनेक प्रयास किए गए। आखिरकार शनिवार रात करीब 2 बजे ट्रस्ट के सदस्य ने युवक को घूमचक्कर पर होलिका दहन मैदान पर देखा। यहां से युवक को अपनी निगरानी रखते हुए परिजनों को सूचना दी गई। रविवार रात करीब 9 बजे परिजन दिल्ली से लौट कर यहां पहुंचे। ट्रस्ट सदस्यों ने पुलिस थाने में थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में इरफान को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने ट्रस्ट सदस्यों का खूब आभार जताया।