






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग को डरा धमका कर एक युवक के खिलाफ उससे बयान दिलवाने व ब्लैकमेल करते हुए जबरदस्ती करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पढें खबर विस्तार से:-
क्षेत्र के एक गांव से पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। हैड कांस्टेबल धापा ने बताया कि नाबालिग ने थाने पहुंचकर अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की व उसके साथ अपने फोटो ले लिए। इन्हीं फोटो से वह ब्लेकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मारपीट कर जबरन एक युवक के खिलाफ उससे बयान करवा दिए व उसे फांसी दिलवाने की बात करता। उसने कहा कि आरोपी उसके पिता को शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट करवाता। आरोपी ने उसे नींद की गोलियां लाकर दी और माता पिता को कोल्डड्रिंक में पिलाने के लिए धमकाया। पीड़िता ने बताया कि वह विवाहित है और मार्च से लेकर अब तक उसे प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि आरोपी युवक के खिलाफ कुछ दिन पहले ही श्रीडूंगरगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।


