July 12, 2026
WhatsApp Image 2026-07-12 at 10.00.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। क्षेत्र में एक दु:खद हादसे में एक 35 वर्षीय किसान पुत्र ने अपनी जान गवां दी। खेत में बिजान करते हुए ट्रेक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई।
पढ़ें खबर विस्तार से:-
क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा की रोही में रात करीब 8 बजे खेत में बिजान करते हुए ट्रेक्टर पलट गया। ट्रेक्टर चालक इसी गांव का 35 वर्षीय रामलाल पुत्र सुगनाराम गोदारा ट्रेक्टर के नीचे दब गया। आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर घायलावस्था में युवक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए है।
परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक तीन नाबालिग बच्चों का पिता था। परिवार ने बीते शनिवार रात ही कालू रोड पर पिकअप व ट्रक की टक्कर के दर्दनाक घटना में 21 वर्षीय युवक को खो दिया था। देर रात शनिवार को एक ही सप्ताह में दूसरी मृत्यु के रूप में परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। आज हादसे का शिकार हुआ रामलाल रविवार को काल का ग्रास बने ओमप्रकाश का परिवार में चचेरा भाई ही है। देर रात से गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है। परिजन बुरी तरह से बिलख रहें है और गांव के अनेक मौजिज लोग अस्पताल पहुंच गए है। लोग परिजनों को हिम्मत बंधवा रहें है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।