July 12, 2026
IMG-20260712-WA0011

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। रविवार सुबह सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो जाने आशंका का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार अलसुबह क्षेत्र के गांव बाना निवासी ओमप्रकाश स्वामी अपनी माँ करीब 70 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैयालाल स्वामी को घायलावस्था में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था। जिसके सर में चोट थी एवं हॉस्पिटल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हॉस्पिटल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं रात्रि ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बलवीर काजला हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्हें मामला संदिग्ध लगने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मृतका के सर में गम्भीर चोट से मृत्यु हुई है एवं मामला संदिग्ध होने पर मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। शव उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।