







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। तबादला एक्सप्रेस 2 में पढें पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ व बिजली विभाग में हुए तबादलों की पूरी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम के पद पर प्रमोट होकर संदीप पांडिया बीकानेर गए है व बीसीएमओ ऑफिस से पंकज शाह श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति आए है। सहायक विकास अधिकारी भंवरलाल गिरी श्रीडूंगरगढ़ से रावतसर गए है तथा घड़साना से श्रीडूंगरगढ़ अमृत कुमार मीणा आए है। इससे पहले प्रीतम जोशी का पूर्व में ही बीकानेर ट्रांसफार्मर हो गया जो पद यहां रिक्त हो गया है। बीती रात आई सूचियों में किशोर तर्ड को वन विभाग बीकानेर से पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ को लगाया गया है।
बिजली विभाग में विष्णु मैथी की जगह अब्दुल माजिद आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग में एक्सईएन विष्णु मैथी को एक्सईएन विजिलेंस में भेजा गया है। इनके स्थान पर अब्दुल माजिद को लगाया गया है। इसी विभाग में एलडीसी सीमा चौधरी को अनूपगढ़ भेजा गया है। बिजली विभाग में अभी जेईएन व एईएन के पदों पर तबादलों की लिस्टें अभी आना शेष है।


