







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। आज समय आ गया है कि अभिभावक जागरूक हो और अच्छे अभिभावक की भूमिका निभाएं। अभिभावक अपने बच्चों को आधा घंटे जरूर देवें, जिसमें 10 मिनिट केयरिंग, 10 मिनिट शेयरिंग और मात्र 10 मिनिट डेयरिंग के साथ। उन्हें प्यार से उठाकर केयर जताएं, उनकी अच्छी बुरी बातें सुनकर हौसला बढ़ाए और उनके सपनों में उत्साह भरने के साथ डेयरिंग पर काम करें। ये तीन बातें अच्छे नागरिक का निर्माण करेगी। ये प्रेरणा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित “मंथन” कार्यशाला में प्रख्यात करियर काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने दी। श्रीमाली ने शिक्षकों की जिम्मेदारी को दोहरा बताते हुए अभिभावकों को शिक्षकों पर भरोसा करने की बात कही। शिक्षकों की मोरल ड्यूटी है कि वे बच्चों को रोके और टोके, उन्हें सही मार्ग पर चलाएं। श्रीमाली ने कहा कि दूसरों की खुशी में खुश होने और प्रतिदिनि खुश रहना सिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वीकार करें बच्चा जैसा है मेरा है का भाव रखें और उनकी स्किल पर काम करें। उन्होंने सफल लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी स्किल पर काम हुआ तो वे जीवन में सफल होने की बात कही। श्रीमाली ने रोचक व उत्साही वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने जोश के साथ कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ के अभिनंदन से हुआ व मंच पर एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य, सिंधी पंचायत समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी अतिथि रूप में मौजूद रहें। वहीं सेवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने सभी का स्वागत किया। सभी अतिथियों का फूलमाला, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया व उपसंपादक अशोक पारीक ने सभी का आभार जताया।
पुस्तक का विमोचन किया, स्कूलों के प्रतिनिधियों का सम्मान, शामिल हुए शिक्षाविद्।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंचासीन अतिथियों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा संकलित पुस्तक “शिक्षा से सशक्त भविष्य” का विमोचन किया गया। पुस्तक में स्कूलों, बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए अनेक उपयोगी लेखों का समावेश किया गया है। पुस्तिका में सहयोगी रहें भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के निदेशक गिरधर स्वामी, सीओ मनमोहन शर्मा, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकण्डरी स्कूल के प्रमोद शर्मा, संस्कार इनोवेटिव स्कूल के मनोज गुसाईं, विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल व सनशाइन स्कूल के राकेश व्यास, दयानंद विद्या निकेतन उमावि के विनोद बेनीवाल, एकलव्य पब्लिक स्कूल के रिछपाल सिंह, लैग्वेंज ट्री इंग्लिश एकेडमी के राज सर, मदर केडी उमावि के उदयसिंह ढूकिया, शिव सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल के रमेश व्यास, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के कांतिप्रकाश थेपड़ा, सृजन पब्लिक स्कूल के प्रमोद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के रामचंद्र राठी का फूलमाला व मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। पुस्तिका में मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, सेसोमूं स्कूल भी सहयोगी रहें है। आयोजन में शिक्षाविद् विवेक उपाध्याय, विनिता सारस्वत, रामनिवास धायल, दुर्गाप्रसाद पालिवाल, महेंद्र सिंह, अभिषेक व्यास, सुमन गोयतान, पूजा कुमारी, रामलाल मोर्य का सम्मान किया।
आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावक हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में तुलसीराम चोरड़िया, शंकरलाल भुंवाल, बजरंगलाल सेवग, सत्यनारायण स्वामी, सत्यदीप भोजक, विजय महर्षि, विमल भाटी, रमेश प्रजापत, सुशील सेरड़िया, किशोर मारू, प्रदीप पुगलिया, रणवीरसिंह खीची, केएल जैन, कन्हैयालाल सारस्वत, मनीष नौलखा, सहीराम मेघवाल, रवि रिझवानी, संजय स्वामी, तरूण शर्मा, राजेश डेलू, रामप्रताप जाखड़, मूलचंद पालीवाल, पूरनाथ जाखड़, देवकिशन लखोटिया, सरदाराराम बाना, शुभकरण पारीक, नारायण सारस्वत सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल रहें। वहीं सिंधी महिला मंडल से मीना मोरवानी, वीणा रिझवानी व सोम्या गांधी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू झाबक, मंत्री अंबिका डागा, माहेश्वरी महिला समिति संरक्षक शांतिदेवी लखोटिया, पूर्व अध्यक्ष ललिता सोमाणी, मंत्री रेखा मूंधड़ा, मंजू पेड़िवाल, सुमित्रा गट्टानी, कांता झंवर, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया, माहेश्वरी महिला मंडल से प्रभा सोमाणी व सुधा डागा सहित बबिता स्वामी, शिक्षाविद् सीमा भोजक, सुमन मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई।
निर्विकल्प फाउंडेशन की केरियर वैन आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्विकल्प फाउंडेशन की केरियर वैन आई। जिसे सभी ने देखा और फांउडेशन के संस्थापक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने निःशुल्क कॅरियर काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी। समाज के हर वर्ग के युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए सही दिशा दिखाने का कार्य किया है। उनके इस अद्वितीय योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। मंथन परिचर्चा के आयोजन का पूरा कार्यक्रम देखें इस लिंक पर जाकर:- https://www.facebook.com/share/v/1Zv6Lj1KuW/




