July 9, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का स्थापना दिवस गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, पौधारोपण एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई, जिसमें परिषद के इतिहास, उद्देश्य और छात्र हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। भाग संयोजक किशन शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए संगठन की स्थापना से ही छात्र हित, शिक्षा के विकास व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के बारे में बताया। नगर मंत्री राघव लखोटिया ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। लखोटिया ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संगोष्ठी के बाद महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश युवा वर्ग को दिया गया। कार्यक्रम में सहनगर मंत्री बलराम बेनीवाल, सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा, नरेंद्र कुकणा, हेमंत सिंह राठौड़, केशव पुरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।


पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को स्थानीय सर्व सामाजिक छात्रावास (एनएच-11) में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। जिला संयोजक करण जाड़ीवाल ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व नगर मंत्री राघव लखोटिया ने युवाओं से सही निर्णय एवं अच्छी संगति अपनाने का आह्वान किया। नगर सह मंत्री बलराम बेनीवाल, नरेंद्र कूकना एवं केशव पुरी ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक लेखराम, एबीवीपी पदाधिकारी एवं छात्रावास के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।