






देराजसर में भंवरी देवी की पेंशन शुरू हुई, पूनम देवी के नाम से जारी किया पट्टा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को ग्राम पंचायत देराजसर में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भंवरी देवी की लंबे समय से बंद वृद्धावस्था पेंशन प्रशासनिक टीम ने घर जाकर पुन: चालू करवाई। भंवरी देवी ने प्रशासन का आभार जताया। वहीं शिविर में पूनमदेवी के नाम से आवासीय पट्टा बनाया गया। पट्टे का मालिकाना हक मिलने पर पूनम देवी ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालक मोहनीदेवी, रूकमादेवी, सरस्वती देवी को बीमित पशुओं की आकस्मिक मृत्यु होने पर बीमा राशि दी गई। विभागीय अधिकारी डॉ मीलानी जैन, कानाराम यादव ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
दुलचासर में तोलाराम, नत्थूराम व मालचंद को मिला खाता विभाजन का लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में शिविर में तोलाराम, नत्थूराम एवं मालचंद तीन भाइयों के खाता विभाजन के प्रकरण का मौके पर समाधान किया गया। लंबे समय से लंबित इस समस्या के निस्तारण से तीनों लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में 85 वर्षीय रामप्यारी देवी की बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन को पुन: प्रारंभ किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट देकर गोद भराई की गई। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।



