






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। कलयुगी रिश्तों के ऐसे उदाहरण सामने आने लगे है कि समाज चिंतकों के लिए विचारणीय चुनौतियां खड़ी हो गई है। क्षेत्र में एक चाची ने अपनी जेठूती को इतना पीटा की युवती बेहोश हो गई और पीबीएम में भर्ती है।
पढ़ें खबर विस्तार से:-
क्षेत्र के गांव उदरासर निवासी 20 वर्षीय नेहा पुत्री कैलाश चंद ब्राह्मण ने अस्पताल में पर्चा बयान देते हुए अपने चाचा चाची व उसकी बहन पर आरोप लगाए। पीड़िता ने एएसआई गजेंद्रसिंह को बताया कि 5 जुलाई की सुबह 7 बजे वह अपने घर की बाखल में झाडू निकाल रही थी। तभी उनके घर के सामने रहने वाले उसके चाचा लालचंद ने उसके घर की दीवार के पास पेशाब कर रहें थे। जब उसने चाचा को रोका तो वह गाली गलौच करने लगा और अपने घर से लाठी लेकर आ गया। उसकी चाची कलावती, उसकी बहन मोनिका ने उसके बाल पकड़ लिए और चाची ने थाप मुक्कों व लाठी से उसे पीटा। उसके भाई नैतिक ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई तो उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी है।


