July 7, 2026
IMG-20260707-WA0074

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। एक खास खबर बिजली विभाग से कल सुबह बिजली कटौती के बारे में आई है।

विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बुधवार सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक धोलिया रोड जीएसएस की लाइन के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालू बास, आडसर बास, माणक चौक सहित कुछ इलाके, गांव गुसाईसर बड़ा, धोलिया की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पाठकगण ये खबर शहर व इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली असुविधा से सतर्क रह सकें।