July 6, 2026
IMG-20260706-WA0063

आठ खातेदारों का सहमति से करवाया खाता विभाजन, वर्षों पुराना विवाद समाप्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को ग्राम पंचायत कुनपालसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन वर्षों से लंबित भूमि विभाजन का जटिल मामला आपसी सहमति से सुलझा दिया है। कुल 8 खातेदार बजरंगलाल पुत्र रामेश्वरलाल, श्रवणलाल पुत्र रामेश्वरलाल, छोटूराम पुत्र रामेश्वरलाल, शिवकरण पुत्र रामेश्वरलाल, गिरधारी पुत्र लालूराम, शंकरलाल पुत्र लालूराम, प्रभुराम पुत्र लालूराम, केशरराम पुत्र लालूराम का 7 खसरों में फैली लगभग 28 हेक्टेयर भूमि का सहमति से खाता विभाजन मौके पर ही संपन्न करवाया। इस निर्णय से लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो गया, जिससे सभी खातेदारों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया। शिविर में एसडीएम शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल तथा पटवारी हल्का बरजांगसर भंवरलाल ज्याणी की सक्रिय भूमिका रही।

सोनियसार शिवदानसिंह के शिविर में खाता विभाजन, नाम शुद्धि सहित अनेक कार्य किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियसार शिवदानसिंह के शिविर में बनवारीलाल का खाता विभाजन किया गया। नाम शुद्धि व गिरदावरी का कार्य भी किया गया। वन विभाग ने 121 पौधों का वितरण कर ग्रामीणों से पौधे लगाने व उनका पालन करने की प्रेरणा दी। चिकित्सा विभाग ने 82 पुरूष व 135 महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। यहां शिविर में 8 पशुपालकों की मंगला पशु बीमा के तहत बीमा किया गया। एक दर्जन जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। किसानों को बड़ी संख्या में योजनाओं की जानकारी दी गयी। कृषि विभाग की योजनाओं के आवेदन लिए गए। शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर गोद भराई की गई।

मंगलवार को बिग्गा व बाडेला में होंगे ग्राम सेवा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को बिग्गा ग्राम पंचायत व बाडेला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन होंगे। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।