July 6, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव धर्मास में 8 व 9 जुलाई को दो दिवसीय बालाजी कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कबड्डी मैदान पर तैयारियां शुरू कर दी गई है व युवाओं में उत्साह का माहौल। गांव के सभी खेलप्रेमी भी सक्रिय सहयोग दे रहें है। खेल मैदान पर गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में शाम 6:30 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। कार्यक्रम में तोलाराम जाखड़, पवन सरपंच एवं ओम जाखड़ (प्रधानाचार्य) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच दोनों दिन शाम से रात तक खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार एक खिलाड़ी एक ही टीम में खेल सकेगा व खिलाड़ियों को पहचान पत्र व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। रेफरी एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या विवाद की स्थिति में संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के प्रबंधक लालूसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें अधिक जानकारी के लिए 7410872878, 9016829668 पर संपर्क कर सकते हैं।