July 6, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। राउप्रावि बुरलाई तलाई धनेरू के विद्यार्थियों को दरामाराम पन्नाराम खामीवाद के घर शिफ्ट कर कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई है। बता देवें विभाग के 8 किमी दूर दूसरे सरकारी स्कूल में कक्षाओं के शिफ्ट करने का विरोध जताया जिसपर टूटे हुए स्कूल भवन के निकट ही स्थित घर में स्कूल संचालन की स्वीकृति देकर शुरू कर दी गई है। बच्चों के अभिभावकों ने दरामाराम का आभार जताया।
वहीं ग्रामीण भवन निर्माण के लिए अनेक प्रयास कर रहें है। सोमवार को सरपंच मोहनलाल स्वामी सहित ओमप्रकाश, दरामाराम, रामूराम, पूर्व सरपंच कालूनाथ, महावीर सहित अनेक ग्रामीण सांसद लोकसेवा केंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने सांसद व कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम रविशेखर मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर दो कमरों का निर्माण करवाने की मांग की। इस पर मेघवाल ने शीघ्र ही दो कमरे बनवाकर विद्यार्थी हित में देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सांसद का आभार जताया। सरपंच मोहनलाल स्वामी ने बताया कि एक कमरा ग्राम पंचायत की ओर से भी बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद सेवा केंद्र पहुंचे ग्रामीणों को मिला शीघ्र नवनिर्माण का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दरामाराम के घर में कक्षाएं शुरू हुई, अभिभावकों ने जताया आभार।