July 6, 2026
8-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। शराब के लिए रूपए नहीं देने पर दुकान में तोड़ फोड़ करने व दुकान जलाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि गांव धनेरू निवासी 30 वर्षीय रमेश पुत्र सांवरमल ब्राह्मण ने इसी गांव के पवन पुत्र ओमप्रकाश देराश्री के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 जुन की रात करीब सवा आठ बजे आरोपी उसकी दुकान पर आया। आरोपी ने शराब के लिए रूपए मांगे और नहीं देने पर गंदी गालियां देते हुए दुकान जलाने की धमकी। आरोपी ने उसकी दुकान में तोड़ फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकियां दी। परिवादी के पड़ौसी महेंद्रसिंह व अन्य ग्रामीणों ने हाथ से माचिस छीनकर फैंक दी और आरोपी उसे धक्का देकर उसकी दुकान के गल्ले से 3 हजार रूपए छीनकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र के सुपुर्द कर दी है।