






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। शनिवार रात बीदासर रोड पर हुए बाइक हादसे के बाद एक ओर हादसा करीब 11.45 बजे लूणकरणसर रोड पर हुआ। इस हादसे में एक ट्रोले ओर पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप में सवार तीन जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति एवं एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके से आपणो गांव सेवा समिति ओर निजी वाहनों से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से घायल गांव गुंसाइसर बड़ा निवासी 25 वर्षीय मुनिराम पुत्र पोकरराम, 17 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र हंसराज, 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र कन्हैयालाल को गम्भीर चोटें आने पर बीकानेर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए रैफर कर दिया गया।
देखे वीडियो – https://www.facebook.com/share/r/1QfJe6s3aM/





