July 3, 2026
WhatsApp Image 2026-07-03 at 19.23.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला समीक्षा बैठक शुक्रवार को बीकानेर में मोहता भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिले की विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन विस्तार, आगामी जिला सम्मेलन तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भादर मेघवाल ने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ तहसील से तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल की अगुवाई में बाबूलाल बियात, दलीप सेरूणा सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। लालचन्द गोयल ने कहा कि आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ तहसील और गांव स्तर की कार्यकारिणियों का गठन पूर्ण किया जाएगा। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सामाजिक जागरूकता अभियानों को गति देने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।