






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। राउप्रावि बुरलाई तलाई धनेरू के भवन की छत गुरूवार को टूट कर नीचे गिर गई। शिक्षा विभाग द्वारा इस भवन को राउप्रावि उदाणा जोहड़ में शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसकी दूरी जर्जर भवन से करीब 8 किलोमीटर दूर है। ऐसे में बच्चे व उनके अभिभावक मौके पर पहुंच गए है और स्कूल को दूर शिफ्ट नहीं करने की मांग करते हुए फैसले का विरोध कर रहें है। यहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ रहें है और उनका इतनी दूर भेजकर पढ़ाना संभव नहीं है। विद्यालय प्रभारी सोनू कुमारी ने बताया कि आदेश की पालना में जरूरी कार्रवाई जारी है।
वहीं इस विद्यालय के पास दरामाराम खामिवाद पुत्र पन्नाराम खामिवाद अपना निजी भवन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को पत्र देकर विद्यालय का संचालन निजी भवन में करने की सहमति देने की मांग की है। ग्रामीण ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि मौके पर दरामाराम मौजूद रहें व समस्या के समाधान के रूप में विद्यालय भवन का नवनिर्माण होने तक अपने भवन में स्कूल चलाने की स्वीकृति दी है। इस दौरान चांदाराम, रामूराम, डूंगरराम, अणदाराम, रामेंश्वरलाल, देवीलाल, खेताराम, राजूराम, केसुराम, मुन्नीराम, संतोष, सांवताराम, विमला, रेवती सहित अनेक पुरूष व महिलाएं अभिभावक मौजूद रहें। ग्रामीण गांव से




