July 2, 2026
4

पूछता है श्रीडूंगरगढ़ ने की मांग, प्रशासन हुआ अलर्ट, खुले पड़े बोरवेल बंद किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूछता है श्रीडूंगरगढ़ टीम ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुले पड़े बोरवेलों की पूरी जानकारी देते हुए इन्हें बंद करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। टीम के सत्यनारायण टाक, तपस महर्षि, राजकुमार प्रजापत व विकास सैन ने शर्मा को पूरी डिटेल दी। इस पर प्रशासन अलर्ट हुआ और शुभम शर्मा ने जलदाय विभाग को तुरंत खुले पड़े बोरवेल बंद करने के निर्देश दिए। समिति ने जियो टैग के साथ 6 फोटो सौंपे और इन 6 बोरवेल को गुरूवार सुबह से एईएन कैलाश वर्मा की उपस्थिति में कार्मिकों ने बंद कर दिए है। वर्मा ने बताया कि जियो टैग से लोकेशन पर पहुंच कर आधा दर्जन खुले पड़े बोरवेल बंद कर दिए गए है।


सेवा समिति को वन विभाग ने दिए 600 से अधिक पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल ने आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को 604 पौधे दिए। जिनमें बड़, फ्रांस, बकेरण, कुम्हट, खजूर, चमेली, गुड़हल, चंपा आदि किस्मों के पौधे सेवार्थ वितरण के लिए सुपुर्द किए। ये पौधे मानसून के दौरान समिति द्वारा सार्वजनिक हित में वितरण के साथ समिति द्वारा बीड़ क्षेत्र में बनाए गए वाटर पॉइंट के आस पास लगाए जाएंगे। समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक, मनीष मोदी, दिनेश प्रजापत, शिव गिवारिया, राहुल मोदी व दीपेंद्र सिंह ने ग्रहण किए और श्रीराम मंदिर परिसर में सुरक्षित रखवाए है।