








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। सोमवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीड़ी व इंदपालसर सांखलान में ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें व ग्रामीणों के अनेक कार्य कर उन्हें राहत दी। मंगलवार को ग्राम पंचायत जाखासर और बापेऊ में ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन होगा।
बादूदेवी व जेठीदेवी की वृद्धावस्था पेंशन शुरू कर दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में बादूदेवी व जेठी देवी की वृद्धावस्था पेंशन शुरू की गई। अधिकारियों ने 91 वर्षीय बादूदेवी के घर जाकर दो साल से भौतिक सत्यापन के कारण रूकी उनकी पेंशन शुरू की, जिसकी गांव भर में चर्चा हुई। वहीं शिविर में पालनहार योजना में सरोज व ज्यानीदेवी के परिवारों को लाभ दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा गोपालराम, छतुराम, जालूराम, नोरंगराम, प्रकाशराम, हरखाराम के खाता विभाजन किया गया। वहीं मुखराम के खेत का सीमाज्ञान करवाया गया। रामप्रताप के खेत की तारबंदी के लिए आवेदन लिया गया। शिविर में 59 पुशपालकों को मैजिक फीड योजना से जोड़ा गया। पांच जनआधार कार्ड बनाए गए। बिजली सप्लाई की 2 शिकायतों में एक का समाधान किया गया व 2 मीटर संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। विभाग ने एक जर्जर पोल भी बदलवाया। पशुपालन विभाग ने 17 पशुओं की चिकित्सकीय जांच की व मंगला पशु बीमा में 10 पॉलिसी की गई। आयुर्वेद विभाग ने 40 मरीजों व चिकित्सा विभाग ने भी 30 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। राजस्थान पथ परिवहन निगम ने रियायती यात्रा योजना में मोहनलाल, शिवलाल व सूरजनाथ के तीन पास बनाए। कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व एक नन्हें बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी रामदयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
आपसी सहमति से खाता विभाजन कर दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान के शिविर में ओमप्रकाश, चुन्नीदेवी, भागीरथ, संतोष के सहमति से खाता विभाजन कर प्रशासन राहत दी और इन्होंने प्रशासन का आभार जताया। वहीं शिविर में खाता दुरस्ती का कार्य भी किया गया। रोडवेज ने वरिष्ठ नागरिक नागरराम, प्रभुराम, श्रवणराम, भिंयाराम को रियायती यात्रा के पास बनाए। शिविर में 3 जन्म प्रमाण पत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए व जॉब कार्ड, शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए गए। चिकित्सा विभाग ने 145 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। पशुपालन विभाग ने 31 बड़े व 16 छोटे पशुओं की जांच की। 17 पशुओं का बीमा किया। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनओं के लिए 23 आवेदन लिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाधूसिंह संतु देवी, किशनी देवी की पेंशन रिओपन की गई। वहीं पालनहार योजना में एक परिवार के बच्चों को लाभ दिया गया। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 10 किसानों ने आवेदन किया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 80 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया वहीं 43 को दवाएं दी। शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी गिरधारीदास स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।







