




















श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर धाम में विश्वरक्षक भैरव दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर के बाहर तक कतारें लगी है। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना कर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली की प्रार्थनाएं की। मंदिर परिसर में सुबह से ही बाबा के जयकारे गूंज रहें है। गठजोड़े और नवजात बच्चों की धोक लगाने बड़ी संख्या में परिवार बाबा के दरबार पहुंचे है। माह का आखिरी रविवार और चौदस के कारण श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के श्रद्धालु ही नहीं दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं भी की जा रही है।
