June 28, 2026
WhatsApp Image 2026-06-28 at 11.18.19 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। चिकित्सा विभाग द्वारा रविवार सुबह से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।
रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में 30 बूथ बनाएं गए है और ग्रामीण अंचल में 157 बूथ बनाए गए है। शहर में 9500 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य लिया गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी आवश्यक है। सभी लोग जागरूक होकर आज बूथों पर जाकर बच्चों को दवा पिलाए। सोनी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित नेत्र चिकित्सालय में बनाए बूथ में सुबह सुबह दवा पी बच्चों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपस्वास्थ्य केंद्र धर्मास में एएनएम उर्मिला और लक्ष्मी, आगनवाड़ी कार्यकर्ता निरमा जाखड़ ने बच्चों को पिलाई दवा। गांव के युवा सुखराम जाखड़, नागरमल जाखड़, राकेश गोदारा, हेतराम जाखड़, गायत्री पूनियां ने ग्रामीणों से नन्हें मुन्नों को दवा पिलाने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में बने बूथ पर गटकी दो बूंद जिंदगी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में बूथ पर दवा पीने पहुंचे नन्हें मुन्ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की।