







माहेश्वरी महिला समिति ने सत्संग का आयोजन कर राहगीरों को पिलाया मिल्करोज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी के अवसर पर हर घर में श्रद्धालु महिलाएं सक्रिय रही। क्षेत्र की सामाजिक संस्था माहेश्वरी महिला समिति द्वारा बिग्गा बास स्थित कावड़िया मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान के भजनों पर नाचते गाते खूब आनंद मनाया। महिलाओं ने एकादशी व्रत रखा और निर्जला एकादशी की कथा कहानी भी सुनी। इस अवसर पर समिति द्वारा सेवा कार्य भी किया गया। मंदिर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए मिल्क रोज का वितरण किया गया। यहां समिति सदस्य महिलाओं ने अपनी सेवाएं दी।

आड़सर बास में राहगीरों को पिलाया मिल्करोज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में हनुमान क्लब के पास निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सेवा शिविर में सेवाएं दी। यहां राहगीरों व आस पास के लोगों को मिल्करोज पिलाया गया।



