June 25, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कितासर के पास बुधवार देर रात एक ओर सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात रही कि बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक आई-20 कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक अन्य कार भी फॉर्च्यूनर से जा भिड़ी। इस तरह तीन वाहन हादसे की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर में सवार लोग सालासर से बीकानेर लौट रहे थे। दुर्घटना में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी वाहन सवार सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।