June 22, 2026
WhatsApp Image 2026-06-22 at 20.01.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2026। महेश नवमी की पूर्व संध्या पर कालूबास, आड़सर बास व बिग्गाबास के माहेश्वरी परिवारों ने भगवान महेश को समर्पित भव्य शोभायात्रा निकाली।
यात्रा में बैंड बाजों के साथ भगवान अर्द्धनारीश्वर सहित विभिन्न देवी देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गई। कालू बास के माहेश्वरी भवन से यात्रा प्रारंभ हुई और आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन से होकर बिग्गाबास महेश भवन पहुंच कर भगवान महेश के जयकारों के साथ संपन्न हुई। यात्रा में पग पग पर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर शरबत, विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों, ठंडाई से यात्रियों की सेवा की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के पुरूष, महिलाएं व युवा शामिल हुए। समाज अध्यक्ष नारायण कलाणी ने समाज के सभी परिवारों का आभार जताया।
संगठन रहें सक्रिय, युवाओं में उत्साह, बाहर से आए प्रवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा के लिए समाज के घरों में उत्सव का सा माहौल छाया रहा। सुबह से लोग यात्रा की तैयारियों में जुटे रहें। माहेश्वरी सभा श्रीडूंगरगढ़ के सहयोगी संगठन माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने यात्रा की व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाई। समाज के युवा वर्ग में खासा जोश व उत्साह रहा। यात्रा में शामिल होने दिल्ली से परिवार सहित श्रीडूंगरगढ आए कलकत्ता प्रवासी रामकिशन बाहेती व दिल्ली प्रवासी दीपक लखोटिया ने बताया कि समाज की एकजुटता व सक्रियता के लिए इस प्रकार के सामूहिक आयोजन सकारात्मक भूमिका निभाते है।