June 23, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गक्त 17 जून से 21 जून तक पांच दिनों तक भक्ति-गंगा बही, जिसमे सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ प्रवचन सुन कर डुबकियां लगाई। कस्बे के आडसर बास स्थित मूंधड़ा ठाकुर जी मंदिर में आयोजित इस श्रीमद् भक्तिमय सत्संग महोत्सव में दण्डीस्वामी श्रीरामानन्दतीर्थ महाराज के कृपापात्र शिष्य काशी के ब्रह्मचारी डॉ. वागीश स्वरूपजी महाराज ने सत्संग करते हुए दुर्लभ मानवजीवन का लक्ष्य ईश्वर प्राप्ति को बनाने को कहा। महाराज ने प्रवचनों में मानव जीवन को आत्मकल्याण और प्रभु प्राप्ति के लिए उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने नवधा भक्ति के नौ स्वरूपों का सरल उदाहरणों के माध्यम से वर्णन करते हुए सत्संग, हरिनाम संकीर्तन और शास्त्र अध्ययन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिदिन भजन, संकीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन के मुख्य यजमान कोडामल गोपाल राठी नागपुर रहे तथा आयोजन में ठाकुरजी परिवार और आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं ने संतश्री के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन में सत्यनारायण मूंधड़ा, चाँदरतन राठी, ओमप्रकाश पंडिया, बाबूलाल पंडिया, शिवरतन मूंधड़ा, कमल सोमानी, जगदीश राठी, जगदीश स्वामी एवं सीताराम मूंधड़ा आदि सक्रिय रहे।