June 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के कई गांवो में हुई अच्छी बरसात ने ग्रामीण अंचल में मौसम सुहावना कर दिया है। वहीं आसमान में छाए बादलों व ठंडी हवाओं ने गर्मी का पारा कम कर दिया है। गांव बिग्गाबास रामसरा में जमकर बरसात हुई है और गांव की गलियों में पानी भर गया है। गांव ऊपनी की ओर सात आठ अंगुल बरसात हुई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़, जेतासर, तोलियासर व आस पास के गांवो में भी हल्की बरसात हुई है। किसान वर्ग ने बरसात होने से प्रसन्नता जताई है। बता देवें मौसम विभाग ने प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटो में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी की अगुणी रोही में सात आठ अंगुल बरसात हुई है। (फोटो- भागीरथ गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में हल्की बरसात ने मौसम को सुहावना कर दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की नर्सरी में हल्की बरसात से पौधों पर चढ़ा हरा रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हुई हल्की बरसात, गर्मी के तेवर नरम पड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में गलियों में भरा पानी।