







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगा। ये कार्यक्रम कल सुबह 6 बजे से 8 बजे तक उपखंड अधिकारी कार्यालय व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा। आयुर्वेद विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी, कार्मिक व जनप्रतिनिधि और योग के प्रति जागरूक लोग शामिल होंगे।
वहीं धार्मिक स्थल से भी योग जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर हनुमानजी मंदिर प्रांगण में भी योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें योग व अध्यात्म का संदेश दिया जाएगा। पूनरासर आयोजन प्रभारी डॉ जेपी चौधरी ने बताया कि योग दिवस के आयुर्वेद विभाग एवं उपखंड प्रशासन के निर्देशन में तैयारियां चल रही है। इस क्रम में पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट एवं पुजारी ट्रस्ट के साथ समीक्षा बैठक कर आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


