June 19, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 19 जून 2026। नेशनल हाईवे-11 पर बेनीसर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। घायलों में 22 वर्षीय कुंभाराम पुत्र जगदीश नायक निवासी लिखमादेसर तथा भगवाना राम पुत्र जगदीश नायक शामिल हैं। चिकित्सकों ने कुंभाराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया, जबकि भगवाना राम का उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।