







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। थाना क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी दो सगी बहनों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ममता पत्नी रामनिवास ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2015 में उसका विवाह मालसर निवासी रामनिवास के साथ तथा उसकी बड़ी बहन मोनिका का विवाह उसी परिवार के महेन्द्र के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही पति, जेठ, देवर, सास, ससुर और ननद द्वारा कम दहेज की बात कहते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के आभूषणों की मांग पर करीब दस दिन पहले उसके साथ मारपीट कर उसे पुत्र शिवम सहित ससुराल से निकाल दिया गया। आरोपियों ने उसकी 10 वर्षीय पुत्री पूजा को ससुराल पक्ष ने अपने पास ही रख लिया। बाद में हुई पंचायती में भी आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे और बिना दहेज दोनों बहनों को रखने से इनकार कर दिया व उनका स्त्री धन भी हड़प लिया। पुलिस ने परिवादी के पति रामनिवास, जेठ महेन्द्र, देवर रामप्रताप, ससुर मामराज, सास चंदा देवी, ननद अनिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोनिका की समान परिवाद को भी इसी प्रकरण में शामिल किया गया है। मामले की जांच रतनलाल उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।


