June 18, 2026
01-2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम में आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित तोलियासर, गोपालसर, दुलचासर, पुन्दलसर तथा आसपास के गांवों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है। आप भी देखें कुछ खास फोटो

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में आंधी के बाद हुई अच्छी बारिश। फोटो प्रकाश राजपुरोहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालसर में तेज आंधी के बाद हुई बरसात, मौसम हुआ खुशनुमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में आई आंधी पर बारिश, नुकसान की भी मिल रही सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालसर में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, रेवले फाटक के पास वाहनों की लगी कतार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज आंधी के कारण कालूबास वार्ड 36 में मालाराम सुथार के घर पर गिरा बिजली का पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुन्दलसर में आई तेज आंधी व बारिश से गड़बड़ाया बिजली तंत्र।