June 21, 2026
evee

बाल योग समर कैंप में कल मनाया जायेगा योग महोत्सव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2026। महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आडसर बास स्थित बाहेती भवन में किशनलाल तोषनीवाल की स्मृति में राधेश्याम, दीपक कुमार तोषनीवाल श्रीडूंगरगढ़ बेंगलोर के सौजन्य से बाल योग समर कैंप का आयोजन पांचवे दिन भी जारी रहा। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 21 जून को 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक योग महोत्सव का आयोजन होगा । संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि इस योग महोत्सव में नागरिक शामिल हो सकते है। शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि शिविर में योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था श्रीडूंगरगढ़ की टीम के योगाचार्य बलराम बेनीवाल, दामोदर प्रसाद बोहरा, राकेश कुमार पड़िहार, विष्णु शर्मा, एकता शर्मा, योगानंद कालवा, योगिता कालवा, दिनेश भाम्भू, कौशल्या कलवानिया, लालचंद जाखड़, रामसुख बिस्सु, पटवारी हरिराम सारण अपनी सेवाएं देंगे।

NEFNS नियम हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में लागू किए गए NEFNS नियम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुलगुरु प्रो. मनोज कुमार दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर इसे विद्यार्थी हित में वापस लेने की मांग की। ज्ञापन एबीवीपी के जिला संयोजक करण जाड़ीवाल के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा लागू किए गए इस नियम के कारण हजारों विद्यार्थियों का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एबीवीपी ने मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए NEFNS नियम को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धनेरू के बुलाई तलाई स्थित विद्यालय भवन हुआ जर्जर, ग्रामीणों ने नए भवन निर्माण की उठाई मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत धनेरू के बुलाई तलाई स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने से ग्रामीणों ने नए भवन निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय भवन की छत की पट्टियों में दरारें आ चुकी हैं तथा कई पट्टियां टूट गई हैं। बरामदे और कमरों की स्थिति भी खराब होने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने भवन का तकनीकी निरीक्षण करवाकर इसे अनुपयोगी घोषित करने तथा नए विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी भी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन पर मोहनलाल स्वामी, प्रशासक ग्राम पंचायत धनेरू के साथ ग्रामीण रामूराम, डूंगरराम, सुरजाराम, लालाराम, गोपालराम, तेजाराम, चांदराम, ओमप्रकाश, किशनलाल, मुनीराम, केसुराम, कोजूराम, कालूराम, बाबूलाल, मोडाराम, रामप्रताप सहित अनेक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए।

करण जाड़ीवाल के बीकानेर जिला संयोजक बनने पर हुआ स्वागत-सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा करण जाड़ीवाल को बीकानेर जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर व साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में वक्ताओं ने करण जाड़ीवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जाड़ीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और छात्र हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्यामलाल नाई, अनिल नाई, गोविन्द स्वामी, मनीष गिरी, मनीष स्वामी, दीपांशु जाड़ीवाल, दिनेश जांगू, बजरंगलाल नाई, बजरंग लाल पण्डिया, राजू भाट, चैनाराम भाट, इंद्रराम गोदारा, देवाराम गोदारा, मोहित पण्डिया, बनवारी, पूनमचंद सुथार, गौरव जाड़ीवाल, इमरान खान, रफीक, बबलू खान, रवि नाई, मेघनाथ सिद्ध, जितेंद्र गोस्वामी, जसु नाई, दिलीप प्रजापत, किशोर झेडू, हरिश दर्जी, प्रवीण गुंसाई, शिवलाल नाई, रामकरण नायक, भवानी पटेल, क्रिश गारू, मोहित वाल्मिकी, करण वाल्मिकी, सुशील नायक, प्रेम, देवेन्द्र स्वामी, करण सोनी, संदीप गुरु, हेमंत माली, फौजी मलघट, हुलास, रूपनाथ सिद्ध, किशनसिंह राजपूत, राज सर, ओमप्रकाश नाई, मनोज दर्जी, बनवारीलाल सारस्वत, रामगोपाल सैनी, जावेद बेहलीम, मोहनलाल नाई, नन्दलाल नाई, हड़मानराम नाई, शंकरलाल दाधीच, कल्याणसिंह, कानाराम जाट, रोहित जाट, भंवराराम प्रजापत, अमीद खोखर, बिलाल बेहलीम, पुखराज कुम्हार, पूर्णराम स्वामी, कानाराम स्वामी, द्वारकाप्रसाद नाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।