







श्रीडूंगरगढ़, 16 जून 2026। क्षेत्र में मंगलवार को अच्छी बरसात ने गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत प्रदान की है। सुबह से छाए बादलों के बीच हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट हुई है। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने जनजीवन को राहत पहुंचाई और लोगों ने खुले वातावरण में मौसम का आनंद लिया। वर्षा से किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छा गया है। खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों का कहना है कि मानसून की यह शुरुआती बारिश कृषि कार्यों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। क्षेत्र के गांव डेलवां, लोढ़ेरा, उदरासर, गुसाईंसर बड़ा, तोलियासर, जैतासर, श्रीडूंगरगढ़, सातलेरा, बाना, गोपालसर, दुलचासर, कितासर, बिग्गाबास रामसरा की रोही सहित पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है।











