







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। हाइवे पर स्थित कालू फांटा पर एक मोटरसाइकिल व कार में टक्कर हो गयी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 27 वर्षीय लिच्छुसिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।




