June 14, 2026
01-2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय, बीकानेर में देहात भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की।
कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी और प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ का साफा व पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, महावीरसिंह चारण, अशोक भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंभाराम सिद्ध, अशोक महावर, हेमनाथ जाखड़, मूलनाथ सिद्ध, मीडिया प्रभारी पवन स्वामी, सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प तथा संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन एवं सहयोग के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही।