June 14, 2026
IMG-20260614-WA0032

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नागरिक विकास परिषद पिछले आधे दशक से ज्यादा समय से लगातार शांत भावों के साथ सेवा में समर्पित है। इसी सेवा अभियान के तहत परिषद द्वारा कस्बे के राजकीय उपजिला चिकित्सालय के लेबर रूम में एसी लगवाया गया है। परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से दिवंगत ताराचंद सेठिया एवं अणचीदेवी सेठिया की पुण्य स्मृति में उत्तमचंद सुमित सेठिया ने लेबर पेन का सामना करने वाली महिलाओं की सुविधार्थ यह पहल की गई है। परिषद मंत्री विजयराज सेवग में बताया कि एसी का लोकार्पण परिषद संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने किया एवं इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्रवण गुरनाणी, जगदीश स्वामी, भंवरलाल भोजक, राधेश्याम तापड़िया, शुभकरण पारीक, सत्यनारायण स्वामी, किशोर कुमार मारू, रमेश प्रजापत, के.एल. जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी, डॉ. रविंद्र गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद तथा निर्मला सहित अस्पताल स्टाफ भी मौजूद रहा। इस दौरान पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने नागरिक विकास परिषद एवं भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लेबर रूम में एसी लगने से प्रसूताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। तुलसीराम चौरड़िया ने कहा कि परिषद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान देती रही है। भविष्य में भी अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिषद सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।