June 14, 2026
WhatsApp Image 2026-06-14 at 09.47.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। भाजपा ओबीसी मोर्चा में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ देर रात जयपुर से बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां हाइवे पर पहले आने वाले गांव कितासर में मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में उनका स्वागत सम्मान किया। जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं की ताकत को पार्टी की नींव बताते हुए कार्यक्रताओं को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रताओं ने यहां जमकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए व फूल मालाएं पहना कर स्वागत सम्मान किया। महामंत्री मेघराज सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ और श्रवण सिंह, दिनेश सारस्वत, हरिराम पूनियां, श्रवण राम सारण, रामप्रताप, शिवकरण, प्रभुराम, जयचंद, दिनेश कुमार, विक्रम राठौड़, प्रकाश पटवारी, रामनारायण, छैलू सिंह, रामचंद्र सहु, रामनिवास, दुर्जनसिंह, खींवराज, कानाराम, प्रताप नैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यहां सभी ने भैरूजी मन्दिर दर्शन कर पूजन किया गया। फूलमालाओं से उनका सम्मान कर साफा पहनाया। इस दौरान मोहनलाल पुजारी, पूसाराम पुजारी, सांवरमल पुजारी, दिलीप सिंह तोमर, भारत सिंह, भानीसिंह, लालराम नायक, लालपूरी तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।