June 13, 2026
01-2

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 12 जून 2026। महापुरुष समारोह समिति की बैठक संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में शिक्षा एवं समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि बैठक में ग्रीष्मकालीन छुटियों में दिवंगत किशनलाल तोषनीवाल की स्मृति में राधेश्याम दीपक कुमार तोषनीवाल श्रीडूंगरगढ़ बेंगलोर के सौजन्य से 16 जून से 22 जून तक बाहेती भवन आडसर बास में बच्चों के ‍लिए 7 दिवसीय निः शुल्क बाल योग समर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अध्ययन में आ रही सभी समस्याओं का समाधान करना, बच्चों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना, बच्चों की याददास्त को बेहतर करना, बच्चों की लम्बाई बढाना, बच्चों को सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना, बच्चों की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करवाना, बच्चों में अच्छे संस्कार भरना, बच्चों में राष्ट्र व पर्यावरण के प्रति समर्पण के भाव जगाना, बच्चों के जीवन में अनुशासन और आत्म विश्वास के भाव पैदा करना, बच्चों का सर्वागीण विकास करना है । शिविर में योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था की टीम द्वारा योग करवाया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजक ललित बाहेती एवं सह संयोजक संजय करवा होंगे। अभिभावक कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए विजयराज सेवग- 9414429516, विजय महर्षि- 9414416269, अशोक पारीक- 9460505193, सुरेश भादानी- 9414504687 के नम्बर पर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

कॉलेज के युवा विद्यार्थियों को लघु फिल्म दिखाकर दी नशा मुक्ति की प्रेरणा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा छात्र छात्राओं को नशा एक जहर लघु फिल्म दिखाई गई। प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई। नशा मुक्त अभियान मेंटर निशा सोडा व शुभनंदिनी ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए नशे को नाश का द्वार बताया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ व छात्र छात्राएं शामिल रहें।