






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2026। कस्बे के दानदाता सेवा भाव के साथ जनहितार्थ लगातार अपना सहयोग दे रहें है।
गुरूवार सुबह उपजिला अस्पताल में दिवंगत समाजसेवी विजयसिंह पारख की स्मृति में सुमति, रेखा, अमन एवं आयुष पारख (श्रीडूंगरगढ़–सिलीगुड़ी) द्वारा तथा एक व्हीलचेयर दी गई। वहीं दिवंगत बाबूलाल एवं चन्दादेवी बाफना की स्मृति में राजकुमार एवं रमित बाफना (श्रीडूंगरगढ़–कालीकट) द्वारा एक व्हीलचेयर दी गई। ये सेवा कार्य सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक की प्रेरणा से तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने दानदाता परिवारों का आभार जताया। मौके पर तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सहमंत्री सुमित बरड़िया, सेवा प्रभारी अशोक झाबक, दीपक सेठिया एवं अभिजीत सेठिया भी मौजूद रहें।
गुरूवार शाम को भामाशाह भीकमचंद पुगलिया व तेरापंथ अध्यक्ष सुशीला पुगलिया (श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता) परिवार के आर्थिक सहयोग से रेलवे स्टेशन पर बने सरकारी कार्यालय में कुर्सियां देकर सहयोग दिया है। तेयुप के सेवा प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से हुए इस कार्य की स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक सहित स्टाफ के अनिल कुमार, जयप्रकाश कुलहरी, गंगाराम जाट, रूपाराम महला ने सराहना करते हुए दानदाता परिवार व परिषद सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सेवा प्रभारी अशोक झाबक, दीपक सेठिया, अभिजीत सेठिया उपस्थित रहें।







