June 13, 2026
01-2

8 दिन से 8 परिवारों की बिजली गुल, हुए परेशान, लगा रहें विभाग से गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत शनिवार को आए तेज अंधड़ से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था तहस नहस हो गई जो अभी तक पटरी पर नहीं आई है। कस्बे के वार्ड 15 में स्थित शिव नगर में बिजली का एक पोल गिर गया और एफआरटी टीम ने उस पोल की बिजली सप्लाई बंद कर आगे के घरों की स्पलाई सुचारू कर दी। परंतु गिरे पोल से जुड़े 8 परिवार आज भी बिजली का इंतजार कर रहें है। निगम के उपभोक्ता लक्ष्मणराम जाखड़, ताराचंद जाट, रेविंतसिंह, कंचनदेवी, सरिता देवी, अनिलकुमार, रेवंतसिंह, अनिल कुमार सारस्वा के घरों की बिजली गुल है। इन परेशान परिवारों ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस में बुरी तरह से प्रताड़ित हो रहें है और विभागीय कार्मिक सुनवाई नहीं कर रहें है। नागरिकों ने बताया कि विभागीय अधिकारी से लेकर लाइन मैन तक सभी से कई बार इसे दुरस्त कर बिजली सुचारू करने की मांग की गई है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन घरों में महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग बुरी तरह से परेशान हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 8 दिन से 8 परिवार तरसे बिजली को, नहीं हो रही सुनवाई।

थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने पर रामनिवास का ग्रामीणों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर निवासी रामनिवास पुत्र भादरराम कुलड़िया के थर्ड ग्रेड शिक्षक पद पर चयन होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें साफा पहनाकर और नोटों की माला पहनाकर सरकारी सेवाओं में चयनित होने की शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने रामनिवास का मुंह मीठा करवाते हुए कहा की उनकी सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणीय होगी। इस दौरान कार्यक्रम में मोहनराम कुलड़िया, हेतराम कुलड़िया, मुखराम शर्मा, जुगल किशोर स्वामी, ओमप्रकाश जोशी, भीम सिंह, नंदलाल शर्मा, भागीरथ भूकर, पेमाराम कुलड़िया, पूर्णाराम पूनिया, अनाराम कुलड़िया, जेठाराम कुलड़िया, बीरबल कड़वासरा, हीराराम शर्मा, जगदीश कुलड़िया, अम्मेदाराम कुलड़िया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम और गजेंद्र सिंह बीकानेर आएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार प्रातः 7.20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मेघवाल प्रातः 10 और सायं 4 बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे। मेघवाल बीकानेर में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के पश्चात् रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार सायं 4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। शेखावत सायं 6 बजे सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।