July 29, 2026
WhatsApp Image 2026-06-07 at 13.40.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में फरवरी माह में आड़सर बास निवासी व दिल्ली प्रवासी जैन परिवार की बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े से परिवार की मृत महिला के नाम से बेच डालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ। इस प्रकरण में जांच अधिकारी एसआई मोहनलाल ने एक आरोपी कांता खतुरिया कॉलोनी बीकानेर निवासी 32 वर्षीय अनवर अली पुत्र हजारीखान मिरासी को पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। मोहनलाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है व मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी व दिल्ली प्रवासी 63 वर्षीय संजू देवी पुत्री लक्ष्मीदेवी पत्नी निर्मल कुमार ओसवाल ने 13 फरवरी 2026 को अनवर अली पुत्र हजारीखां कांता खतुरिया कॉलोनी बीकानेर, नरेंद्र डेलू बीकानेर, मुकेश स्वामी श्रीडूंगरगढ़, अंकित धामा निवासी पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार प्रजापत चूरू व एक महिला जिसके नाम की जानकारी नहीं थी, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी माता लक्ष्मीदेवी पत्नी नेमीचंद लूणियां का जैतासर की रोही में खेत खसरा नबंर 474 में 5.2500 हेक्टेयर स्थित है। आरोपियों में एक महिला ने स्वयं को लक्ष्मीदेवी बताते हुए षड़यंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर मेरी माता की खातेदारी कृषि भूमि को मुख्तारनामा के माध्यम से 24 सितंबर 2025 को तीन अलग अलग विक्रयपत्र करवा दिए थे।