June 6, 2026
WhatsApp Image 2026-06-06 at 21.11.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। प्री मानसून की बरसात ने हाइवे पर भी कहर बरपाया और पोल व पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। सड़क पर गिरे पोल व पेड़ों से हादसे के अंदेशे को देखते हुए लखासर की टोल प्लाजा टीम एक्टिव हुई। बरसात रूकने के साथ ही टीम ने सड़क पर उतर कर राहत कार्य शुरू कर दिया। टीम सदस्यों ने यातायात को ध्यान में रखते हुए क्रेन से हाइवे का रास्ता क्लीयर करवाने का कार्य शुरू किया। टीम ने लखासर टोल प्लाजा से राजलदेसर तक एक दर्जन से अधिक पोल हटाए और करीब दो दर्जन पेड़ हटाए है। टीम में सराहनीय भागीदारी क्रेन ड्राइवर उम्मेदसिंह की रही और टीम की कार्रवाई अभी जारी है।